यह तो शायद सभी जानते हैं कि प्रत्येक महिला को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है, जो कि एक आम अवधारणा है कि यदि किसी महिला का मूड खराब हो तो उसे ठीक करने के लिए उसकी थोड़ी तारीफ करो तो वह बेहतर महसूस करने लगती है। हां लेकिन कोई झूठी तारीफ मत करना, नहीं तो पासा उलटा भी पड़ सकता है।
खैर हम यहां महिलाओं के मूड की बात नहीं कर रहे , ना ही तरीफों की, हम यंहा उन महिलाओं की बात कर रहे हैं जिनके लिए जबर्दस्ती तारीफ करने का मन नहीं करता क्योंकि उनके गुण ही अपने आप तारीफ बटोर लेने का काम करते हैं।
अल्फा वुमन का मतलब
अल्फा वुमन…. यह अंग्रेजी की ऐसी शब्दावली है जिसे सुपर वुमन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यानि कि ये वो महिलाएं मानी जाती हैं जिनका कोई तोड़ नहीं है। इनमें इतने गुण है कि आप इनकी तारीफ करते हुए थक जाएंगे, शायद शब्द भी समाप्त हो जाएं लेकिन भावनाएं खत्म नहीं होंगी।
अल्फा वुमन के गुण
नहीं नहीं यह हवा में की गई बातें नहीं है, ना ही हम कोई गप मार रहे हैं। कई अध्ययनों के बात अल्फा वुमन नाम को जन्म दिया गया है, ये वो महिलाएं हैं जिनमें अन्य महिलाओं की तुलना मेंकुछ खास गुण पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वे गुण और साथ ही जान लीजिए क्या आप या आपकी कोई जानकार इस श्रेणी में आती है?
आत्मविश्वास की धनी
अल्फा वुमन को तो आत्मविश्वास के 10 में से 11 नंबर मिलने चाहिए। लेकिन इनके इस आत्मविश्वास को ओवर कान्फिडेंस समझने की भूल ना करें।
आत्मविश्वास सकारात्मक सोच लाता है
एक अल्फा वुमन अपने आत्मविश्वास को पूर्ण सकारात्मक रूप से प्रयोग में लाती है। किसी भी परिस्थिति में हार ना मानना और अगर हार भी जाओ तो निराश ना होना, यह इन्हें अच्छे-से आता है। काम करने का तरीका
अगर आप किसी अल्फा वुमन से मिलें और उन्हें काम करते हुए देखें तो आपको यह महसूस होगा कि वे कितनी आसानी से काम कर लेती है और बदले में सफल ही होती है। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। अलफा वुमन बहुत मेहनती होती है और अपने काम को लेकर सीरियस होती है लेकिन किसी प्रकार की चूक होने का सवाल ही नहीं उठता।
अत्यंत परिश्रमी
यही कारण है कि उसका परिश्रम उसे सफलता ही दिलाता है। अपने काम से ना भटकना और पूरे दिल से उसे करन अल्फा वुमन का ऐसा गुण है जिसे हर किसी को सीखना चाहिए।
साफ और सीधा बोलना
यह हमेशा साफ और सीधा बोलती हैं घुमा फिरा कर बात करना नहीं आता, इनकी ऐसी बातों से कई बार लोगों का दिल भी दुख जाता है लेकिन अगर कोई सच्चाई का सम्मान करना जानता होगा तो वह इस तरीके को सही ही मानेगा।
अल्फा वुमन कभी भी परिस्थिति को सीधा नहीं अपनाती, अगर उसमें कोई बदलाव जरूरी है जिससे कि सुधार हो सके तो उसे करके ही रहती है। किसी की कमी निकालने से अगर प्रगति हासिल हो तो उसमें बुराई नहीं, यह अल्फा वुमन की सोच है।
अल्फा वुमन ‘सेल्फ सेटिसफेक्शन’ यानि कि खुद की तसल्ली के लिए काम करती है, किसी को नीच दिखाने के लिए या उसे हराने के लिए नहीं। अल्फा वुमन के अनुसार प्रतिगोतिया की आढ़ में रहने वाले लोग असफलता को पाते हैं।
समझदारी
इसमें कोई दो राय नहीं कि एक अल्फा वुमन बेहद समझदार होती है, लेकिन जब रिश्तों की बात आती है तो वह उसमें भावनाओं को अवश्य ही जगह देती हैं क्योंकि रिश्ते प्यार से संजोय जाते हैं, दिमाग से नहीं। नियंत्रित जीवन
वर्किंग वुमन हो या हाऊज वाइफ दोनों अल्फा वुमन हर जगह नियंत्रण बनाए रखती है। इनके काम करने के तरीके को, हर चीज में बैलेंस बनाए रखने के अंदाज को देखकर हर कोई इन्हें सलामी देता है।