Homeब्रेकिंग न्यूज़अरे वाह...होली और गर्मी की छुट्टियों में इन रूटों पर चलाई जाएंगी...

अरे वाह…होली और गर्मी की छुट्टियों में इन रूटों पर चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन.. जानिए!

होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। त्योहारों के वक्त बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है जिससे रेलवे की यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया करा सके। दिल्ली से जाने वाले यात्रियों के कई जगहों के लिए ट्रेन चलाई जाएंगी। दिल्ली के आनंद विहार, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से ये ट्रेन चलाई जाएंगी। इनमें आनंद विहार टर्मिनस से दरभंगा, आनंद विहार टर्मिनस और फिरोजपुर कैंट से कटिहार के लिए भी ट्रेन चलाई जाएंगी। वहीं दरभंगा के लिए भी आनंद विहार से 4416 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन 11 मार्च को प्रस्थान कर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से दूसरे दिन, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, छूटकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकते हुए दरभंगा पहुंचेगी। वहीं इसकी वापिस का ट्रेन नंबर 4415 होगा जो दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। ऐसे ही कई और स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

इनमें फिरोजपुर कैंट-कटिहार स्पेशल गाड़ी, 4408 हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग, 4418 हजरत निजामुद्दीन से पुणे, 4404 नई दिल्ली-बरौनी जंक्शन, 4426 हजरत निजामुद्दीन-कोच्चुवेली, 4401 आनंद विहार-श्री माता वैष्नो देवी कटरा, 4410 आनंद विहार-लखनऊ, 4412 आनंद विहार-पटना, 9726 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर, 9628 दिल्ली कैंट-अजमेर, 4735 बीकानेर (दिल्ली जंक्शन से होते हुए)- हरिद्वार, 1171 मुंबई सीएसटी (दिल्ली जंक्शन से होते हुए)- जम्मू तावी, 82504 आनंद विहार (टी)-कामाख्या, जैसी स्पेशल ट्रेने चलाई जाएंगी। ये ट्रेने रिवर्स रूट पर भी चलाई जाएंगी यानी (जोड़ी) गाड़ियां हैं। वहीं ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए चार्ट को भी देख सकते हैं या फिर enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular