Homeराज्यउत्तराखण्डअमित शाह के निर्देश का असर: बीजेपी संगठन में 23 में से...

अमित शाह के निर्देश का असर: बीजेपी संगठन में 23 में से 9 जिलाध्यक्षों की छुट्टी

अपने दौरे के दौरान अमित शाह ने पार्टी में जोश भरने के साथ ही बीजेपी संगठन के लिहाज से नौ जिला अध्यक्षों की छुट्टी कर दी है। अमित शाह ने प्रदेश बीजेपी को निर्देश दिया है कि सांगठनिक लिहाज से जो 23 जिले प्रदेश में काम कर रहे हैं उन्हें तत्काल कम कर दिया जाए। जिसके चलते बीजेपी प्रदेश संगठन में से 9 जिलों को भंग कर दिया गया है।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया की प्रदेश में 9 जिलों के जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। हटाए गए जिला अध्यक्षों के स्थान पर अब 13 जिले प्रशासनिक तौर पर और एक जिला बड़े स्तर पर काम करेगा।

वंही विपक्ष के सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस बिना सच्चाई जाने बीजेपी पर आरोप लगा रही है। भट्ट की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरा करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह बढ़ते हुए कांग्रेस नहीं देख सकी और डिप्रेशन में चली गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments