
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता को फ़ोन पर धमकाने और गाली गलौच करने वाले भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गयी है। बसपा नेता और दबाक़ी सहकारी समिति के अध्यक्ष विशाल चौधरी ने तहरीर दी है।
उन्होंने विधायक पर गली गलौच करने और धमकाने का आरोप लगाया है। बता दें कि लक्सर राजकीय कालेज में पीजी और बीए की क्लास शुरू करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने मंत्री धन सिंह रावत से मांग की थी। मंत्री ने क्लासेस शुरू करने की अनुमति दे दी। इसको लेकर छात्रों ने फेसबुक पर मंत्री का आभार जाता दिया। विधायक चैंपियन को ये नागवार गुजरा और उन्होंने एक छात्र को धमकाया कि क्लासेस उनके कहने पर मंत्री ने शुरू की है न कि परिषद की मांग पर हुआ है। ये धमकी भरा फ़ोन कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद चैंपियन ने माफी मांगी।



