देहरादून डीएम आशीष श्रीवास्तव ने राजपुर रोड स्थित कैंप कार्यालय में उनके द्वारा प्रत्येक दिन 1:30 बजे आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के संबंध में कहा है कि वर्तमान समय में कोरोना covid-19 के प्रकोप को देखते हुए जरूरी प्रिकॉशन अपनाना अपरिहार्य हो गया है। इसी को देखते हुए उन्होंने निर्णय लिया है कि प्रत्येक दिन मीडिया द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस / बाइट में उठाए जाने वाले प्रश्नों अब सूचना विभाग के माध्यम से प्राप्त होगी तथा उनके उत्तर भी सूचना विभाग के माध्यम से ही मीडिया को प्रेषित किए जाएंगे। जिसके तहत सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया को सूचित किया जाता है कि प्रत्येक दिन जिलाधिकारी महोदय के प्रेस कॉन्फ्रेंस /बाइक में उठाए जाने वाले प्रश्नों को मेरे व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर 7500117686 वीरेंद्र सिंह राणा, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अथवा 7055007006 प्रकाश सिंह भंडारी, जिला सूचना अधिकारी के व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर पर प्रत्येक दिन दोपहर 12:00 बजे तक अपने संस्थान का नाम दर्ज करते हुए प्रेषित करेंगे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उनका उत्तर प्राप्त होते ही सभी मीडिया कर्मियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उक्त सूचना प्रेषित की जाएगी।



