देहरादून शैली श्रीवास्तव- परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में किराया एक से पांच रुपये तक बढ़ा दिया है। परिवहन निगम मुख्यालय ने एक्सीडेंटल क्लेम के मामले बढ़ने और उनके भुगतान के मद्देनजर एक्सीडेंटल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है।परिवहन निगम यात्रियों से किराया वसूलता है, उसमें एक्सीडेंटल सरचार्ज भी शामिल होता है। इस सरचार्ज के माध्यम से एकत्र राजस्व का इस्तेमाल रोडवेज बसों से होने वाली दुर्घटना या फिर रोडवेज बस की दुर्घटना में मृत/घायलों को क्लेम दिया जाता है। हर साल करीब 60 से 65 तक क्लेम के मामले आते हैंए जिसमें करीब आठ करोड़ तक रोडवेज को देना पड़ता है। वहीं, जल्द ही निजी सवारी वाहनों का कि राया भी 15 फीसदी तक बढ़ाने के आदेश परिवहन मुख्यालय से जारी हो सकते हैं।