Homeअध्यात्मअपनी राशि के अनुसार आज से ऐसे करें पूजा, बरसेगी शिव की...

अपनी राशि के अनुसार आज से ऐसे करें पूजा, बरसेगी शिव की कृपा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी…..

शैली श्रीवास्तव– सावन का महीना चल रहा है और भक्त भोलेनाथ को खुश करने के लिए व्रत और जलाभिषेक कर रहे हैं। हर भक्ता चाहता है कि भोलेनाथ उससे खुश हो जाएं और उसकी मनोकामना पूरी करें। लेकिन यदि व्यक्ति सावन के महीने से अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव की आराधना करे तो उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए किस राशि को कैसे करनी चाहिए भोलेनाथ की पूजा।मेष राशि वाले लोग भगवान शिव को जल में गुड़ डालकर अभिषेक करें। इसके साथ ही लाल आक के फूल भगवान शिव को अर्पित करें। इससे इस राशि वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

वृष एवं मिथुन राशि के लोग हर सोमवार को जल में दूध डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ में दही, चंदन और सफेद रंग के फूल भी अर्पित करें। ऐसा करने से कभी पैसों की कमी नहीं होगी।

कर्क राशि के लोग हर दिन शुद्ध देसी घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप भी करें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि वाले लोग रोजाना गुड़ मिश्रित जल और गेहूं भगवान शिव को चढ़ाएं और रोज शाम के समय शिव मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं। महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे इस राशि के लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

कन्या राशि वाले लोग हर रोज भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करें। साथ में भांग का पत्ता चढ़ाएं। इससे आपके आसपास नकारात्म कता दूर होगी और जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

तुला एवं वृश्चिसक राशि वाले लोग हर सोमवार को इत्र मिला हुआ जल भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

धनु राशि वाले लोग हर रोज भगवान शिव का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र और पीले फूल भी अर्पित करें। इससे हर काम में सफलता मिलेगी।

मकर राशि वाले लोगों भगवान शिव को सोमवार के दिन जल में गेहूं डालकर विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और गेहूं का दान भी करना चाहिए। इससे आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि के लोग हर रोज जल में सफेद तिल मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें। इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप 11 बार करें।

मीन राशि के लोग हर रोज शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर चढ़ाएं। साथ ही पीपल का एक पत्ता भी चढ़ाएं। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद इस राशि के लोगों पर हमेशा बना रहता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments