Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अपना डीजे बुक करवाने को लेकर 2 डीजे संचालकों में जोरदार विवाद

अपना डीजे बुक करवाने को लेकर 2 डीजे संचालकों में जोरदार विवाद

 dj1u1
हरिद्वार: ज्वालापुर में शादी के लिए डीजे बुक करवाने आये  ग्राहकों को दूसरे डीजे से कम पैसे लेने का प्रस्ताव देने पर दोनों डीजे संचालकों में जमकर मारपीट हो गयी। कोतवाली क्षेत्र के माहड़ी कुएं के पास दो डीजे संचालकों के बीच ग्राहक को लेकर जोरदार विवाद हुआ। मारपीट में दोनों तरफ से जमकर डंडे चले। इस दौरान तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार माहड़ी के कुएं के पास सोनू की डीजे की दुकान है। पास में ही एक अजहर हसन भी डीजे की ही दुकान चलाता है। ज्वालापुर से शादी के लिए ग्राहक डीजे बुक कराने आए थे।
इन ग्राहकों ने दोनों दुकानों पर जाकर बुकिंग करने के लिए संपर्क किया। इस बीच दोनों डीजे संचालकों ने ग्राहक को अपने पास बुलाने के लिए दूसरे से कम पैसे लेने की बात कही। इसी दौरान दोनों डीजे संचालकों में कहासुनी होने लगी।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगी। मारपीट में एक पक्ष के सोनू, जिशान व इकराम घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2