Homeराज्यउत्तराखण्डअन्तर्राज्जीय ड्रग तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

अन्तर्राज्जीय ड्रग तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ड्रग तस्करों के लिए स्वर्ग बनती चली जा रही है। चाहे हरियाणा, पंजाब के ड्रग तस्कर हों या पश्चिम उत्तर प्रदेश के। सबने देहरादून को साफ्ट टारगेट बना लिया है। इसका प्रमाण राजपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया एक ड्रग तस्कर है। जो यूं तो बरेली का रहने वाला है लेकिन अपना कारोबार देहरादून में ही संचालित कर रहा था। इसके दो छोटे डीलर पहले ही जेल जा चुके हैं, जिनमें मो. जकरिया पुत्र याकूब , रिजवान पुत्र आजिज अहमद हाल निवासी माजरा पटेलनगर को स्मैक बेचते हुए थाना कैंट से और मो. जकी उर्फ़ राहुल पुत्र अनवर को थाना पटेलनगर पुलिस दवारा गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बरैली उत्तर प्रदेश के बड़े डीलर नसीम खान से स्मैक कम दाम पर खरीद कर देहरादून लाते है और यहाँ पर 4 गुने दामों पर बेचते है। इस सूचना पर टीम द्वारा एक और अन्तर्राजीय ड्रग तस्कर नसीम खान पुत्र युसूफ खान निवासी मोहल्ला राहपुरा सेंट्रल जेल के पीछे थाना इज़्ज़त नगर बरेली को गिरफ्तार किया गया। नसीम खान के कब्जे से 180 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अभियुक्त नसीम खान ने पूछताछ पर बरेली शहर के कई और ड्रग तस्करो के नाम भी बताये है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular