टिहरी- टिहरी के घनसाली में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टिहरी जिले के थाना घनसाली के केपार्स से घनसाली जा रहा एक बोलेरो वाहन(UK07 TC 2075)करीब 12 बजे छतियारा में अचानक अनियंत्रित हो गया और दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हुए हैं। बता दें कि वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय निवासी थे। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर, चमियाला में भर्ती कराया।
मृतकों के नाम
1- बीरबल पुत्र अब्बल सिंह(40 वर्ष),
2- सब्बल लाल पुत्र गंगा दास(35 वर्ष)
3- शौकीन राणा पुत्र बच्चन सिंह(50 वर्ष)
सभी निवासी केपार्स, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा (घनसाली)।