देहरादून। अतिक्रमण हटाओ महा अभियान में आज बुधवार को चकराता रोड व करनपुर में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश पर राजधानी में हुए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। प्रात:काल रिमझिम बारिश के बावजूद टीम अपने क्षेत्रों में ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची और बाहर निकले स्लोप तथा छज्जों को ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण टीम ने सर्वे चौक से डीएवी चौक तक ध्वस्तीकरण का काम किया। उसके बाद चौक से ईसी रोड़ पर अतिक्रमण हटाने का काम किया। दो दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को ढहाया गया। इस अभियान के तहत पिछले अभियान में जिन भवनों को छोड़ दिया गया, उन्हें भी इस बार ध्वस्तीकरण के तहत ले लिया गया है। इस अभियान की देखरेख अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश कर रहे हैं जबकि नोडल अधिकारी एमडीडीए के उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव है। इनके साथ अधिकारियों, कर्मचारियों की एक पूरी टीम ध्वस्तीकरण के काम में जुटी है।
अतिक्रमण हटाओ महाभियान भारी वर्षा के बीच भी जारी, चकराता रोड, करनपुर में अभियान जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
