Homeराज्यउत्तराखण्डअडानी और अंबानी के दलाल हैं मंत्री अरविंद पांडे :- दिनेश मोहनिया

अडानी और अंबानी के दलाल हैं मंत्री अरविंद पांडे :- दिनेश मोहनिया

 देहरादून- एक प्रेसवार्ता के दौरान आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को अंबानी और अडानी का दलाल बताया। दिनेश मोहनिया ने कहा कि अरविंद पांडे ने अपने 200 से 300 कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर उन्हें किसान का रुप देकर उन्हें केन्द्रीय कृषि मंत्री से मिलाया। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं को किसान बताकर अरविंद पांडे ने पूरे किसानों का अपमान किया है। अगर बिलों में कोई खामियां नहीं हैं ,तो क्यों एमैंडमैंट की बात की जा रही है। उन्होेंने बीजेपी के नेताओं और आईटी सेल को भी आडे हाथों लेते हुए कहा कि ये तमाम लोग किसानों को या तो उग्रवादी कह रहे हैं या फिर किसानों को खालिस्तानी कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि असली गद्दार अरविंद पांडे जैसे लोग हैं और असली देशद्रोही भी वो लोग हैं जो , किसानों को बदनाम करके आपस में लड़ने की साजिश रच रहे हैं । किसान आंदोलन में 80 साल के बुजुर्ग किसान भी प्रदर्शन कर रहे हैं जो भूखे प्यासे अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इसलिए अरविंद पांडे सभी किसानों के गुनहगार हैं ,और उन्हें सबसे पहले इस कृत्य के लिए अरविंद पांडे को सजा मिलनी चाहिए।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular