Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत,...

अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक की हालत गम्भीर।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – देर रात दो बाइकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। फिलहाल अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई भी शिकायत नही दी गई है।

शुक्रवार की देर रात हल्द्वानी बाईपास मार्ग पर सूरजमल स्कूल से कुछ ही दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार रामसिंह, संजय नगर खेड़ा व बाईक सवारों शमशाद व असलम निवासी सैजना किच्छा को जोरदार टक्कर मार दी जिमसें स्कूटी चला रहे रामसिंह व बाईक चला रहे शमशाद नामक दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा एक अन्य युवक असलम गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि यह हल्द्वानी की ओर से किसी काम से वापस लौट रहे थें।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है तथा दोनों वाहनो को कोतवाली ले आये। उधर गम्भीर रूप से घायल युवक असलम को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2