Friday, March 27, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूज़अच्छे दिन!! पेट्रोल फिर मंहगा

अच्छे दिन!! पेट्रोल फिर मंहगा

petrol_price_sl_04-09-201-2

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतों में गुरुवार को 58 पैसे की बढ़ोतरी की गई जबकि डीजल के दामों में 31 पैसे की कटौती की गई. संशोधित दरें आज रात से लागू हो जाएंगी. दरों में इस बदलाव के साथ, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम 64.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम 52.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

फिलहाल राजधानी में पेट्रोल 63.47 जबकि डीजल 52.94 रुपये प्रति लीटर था. इसके पहले तेल कंपनियों ने 31 अगस्त को कीमतों में इजाफा किया था. तब कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 3.38 रुपये और डीजल के दाम 2.67 रुपये बढ़ाए थे.

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियां करती हैं. सरकारी कंपनियां इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्रत्येक माह की पहली तारीख से 16 तारीख के बीच औसत तेल कीमत और विदेशी दर के आधार पर कीमत तय करती हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular