Homeराज्यउत्तराखण्डअच्छी खबर : इंटरव्यू के लिए जा रहे है तो नहीं लगेगा...

अच्छी खबर : इंटरव्यू के लिए जा रहे है तो नहीं लगेगा बस में किराया

शुक्रवार को विभागीय समीक्षा के दौरान परिवहन मंत्री ने युवाओं के हित में निर्देश दिए कि उत्तराखंड में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने वाले युवाओ का अब रोडवेज की बसों में किराया नहीं लगेगा,  परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अफसरों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं। युवको को इस सुविधा का लाभ प्रदेश में भीतर व् बाहर दोनों जगह मिलेगा ।

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य
उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अफसरों को राजस्व बढ़ाने, रोडवेज डिपो की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। रोडवेज के विभिन्न निशुल्क बस यात्राओं के मद में लंबित 28 करोड़ रुपये संबंधित विभागों से लेने के लिए प्रभावी पैरवी करने को भी कहा। उन्होंने बताया कि मुफ्त यात्रा सुविधा फैसले से रोडवेज का राजस्व जरूर प्रभावित होगा, लेकिन राज्य के युवाओं के हित में यह फैसला लेने से पीछे नहीं हटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular