Homeराज्यउत्तराखण्डअग्निपथ योजना के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक...

अग्निपथ योजना के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक मौन उपवास कर प्रदर्शन किया।

नैनीताल/लालकुआँ – अग्निपथ योजना के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना देते हुए मौन उपवास कर प्रदर्शन किया।
लालकुआँ स्थित शहीद स्मारक पर बिन्दुखत्ता क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद स्मारक पर एकत्र होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना देते हुए मौन उपवास करते हुए प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना को वापस लिये जाने की माँग की।

इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आहवान पर आज क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने साथ मिलकर अग्निपथ योजना के विरोध में सांकेतिक मौन उपवास कर प्रदर्शन किया जा रहा है।

जिसके बाद घर घर जाकर लोगो को जागरूक करते हुए अग्निपथ योजना की विफलताओं के बारे में बताया जायेगा वही केन्द्र सरकार को जगाने के लिये युवाओं को आगे आकर अग्निपथ योजना का कड़ा विरोध करना चाहिये। वही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अग्निपथ योजना को शुरू कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है जिसके परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे जब अग्निवीर चार साल बाद रिटायर होकर वापस आयेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular