Homeअजब गजबअगर लाइफ में परेशानी ख़त्म होने का नाम नही ले रही,तो करें...

अगर लाइफ में परेशानी ख़त्म होने का नाम नही ले रही,तो करें ये उपाए और फिर देखे असर!

बहुत समय से अगर परेशानियां आपका पीछा नही छोड़ रही और सभी प्रकार के उपाए करके थक चुके हैं तो जरा अब छोटी-सी बातों पर भी ध्यान दे वो है आपका समय यानि घडी. जी हा घडी का हमारे जीवन में बड़ा ही महत्व माना जाता है क्योंकि हमारे जीवन में एक एक पल का बड़ा ही महत्व रखता है. आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि घड़ी केवल समय देखने के लिए ही काम नहीं आता बल्कि वास्तु के आनुसार आपकी तरक्की के रास्ते भी खोल सकता है। केवल यही नहीं घड़ी आपके लिए नुकसान और बुरे समय का कारण भी बन सकता है।

  • जानिए वास्तु के कुछ नियम:
    वास्तुशास्त्र की माने तो घर की दक्षिण दिशा को यम की दिशा मानी जाती है। इसके साथ ही इस दिशा को ठहराव की दिशा भी माना जाता है। जो भी व्यक्ति घर की इस दिशा में घड़ी लगाते हैं, उनके जीवन में प्रगति के अवसर धीमे हो जाते हैं।
  • घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर से बाहर आते-जाते समय कई तरह की नकारात्मक उर्जा का प्रभाव घड़ी पर पड़ता है।
  • घड़ी को घर की पूर्व, पक्षिम या उत्तर किसी भी दिशा में लगाना अच्छा होता है। घर की पूर्व दिशा में घड़ी लगानें से घर का वातावरण शुभ और प्यार भरा बना रहता है। घर की पक्षिम दिशा में घड़ी लगाने से नए अवसरों की प्राप्ति होती है। उत्तर दिशा में घड़ी लगानें से आर्थिक नुकसान नहीं होता है।
  • घर में बंद घड़ी रखने से नकारात्मक उर्जा में बढ़ोत्तरी होती है और सकारात्मक उर्जा धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसी वजह से घर में पड़ी बंद घड़ी को तुरंत ठीक करवा लें या उसे कबाड़ी में फेंक दें।
  • पेंडुलम वाली घड़ियों को शुभ माना जाता है। यह इंसान के बुरे समय को बहुत ही जल्दी दूर कर देती हैं। पेंडुलम वाली घड़ियाँ तरक्की के नए अवसर लाती हैं। पेंडुलम वाली घड़ियों को भी घर की उत्तर, पूर्व या पक्षिम दिशा में ही लगाना चाहिए।
  • समय से आगे पीछे चलने वाली घड़ियों को अच्छा नहीं माना जाता है। कुछ लोग अपनी घड़ियों का समय आगे या पीछे करके रखते हैं, जो गलत है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular