Homeअजब गजबअगर रास्ते में दिखे ये चीज़े तो कभी हाथ ना लगाए, वरना...

अगर रास्ते में दिखे ये चीज़े तो कभी हाथ ना लगाए, वरना पड़ सकता है भारी!

जब भी हम कहीं सड़क पर चलते हैं तो हमें रास्ते में कई अजीबो-गरीब चीजें दिखाई देती हैं। जिसमे से कुछ चीजें बहुत ज्यादा अशुभ और नुकसानदायक होती हैं। शास्त्रों में उन चीजों से दूर रहने की सलाह दी गयी है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति उनमें से किसी एक अशुभ चीज को भी हाथ लगा देता है तो उसके जीवन में दुर्भाग्य का आगमन हो जाता है।

  • सड़क पर कई तरह की अपवित्र वस्तुएं देखने को मिल जाएँगी। अगर आपको ऐसी कोई अपवित्र या गन्दी वस्तु दिखाई देती है तो आप उसे छूने की गलती भूलकर भी ना करें। अगर किसी पवित्र काम के लिए जा रहे हैं तो उस अपवित्र वस्तु से काफी दूरी बनाकर निकलनें।
  • कई बार रास्ते पर राख या भस्म भी दीखाई देती है। कुछ लोग यज्ञ-हवन करने के बाद उसकी राख को सड़क पर फेंक देते हैं। अगर ऐसा कुछ आपको सड़क पर दिखाई दे तो उससे दूर होकर निकल जाएँ। यज्ञ या हवन की राख को पैरों से लगाना अशुभ माना जाता है।

  • अक्सर रास्ते में बहुत सारे टूटे हुए बाल यहाँ-वहां पड़े हुए दिखाई देते हैं। शास्त्रों में बालों को अपवित्र माना गया है। अगर रास्ते में चलते समय बाल दिखाई दे तो उससे दूर होकर निकल जाना चाहिए, उसे छूने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।  दुर्घटना में मारे गए जानवरों की हड्डियाँ सड़कों पर यहाँ-वहां बिखरी रहती हैं। सड़क पर चलते समय जब भी आपको कोई हड्डी दिखाई दे तो उससे दूर हटकर ही चलना चाहिए। हड्डियों को अपवित्र माना जाता है। अगर आप उनके संपर्क में आ गए हैं तो घर आकर स्नान करना ना भूलें।
  • आपने देखा होगा कि सड़क पर लोगों के घर का पानी बहता रहता है। उसी पानी में लोगों के स्नान का भी पानी रहता है। ऐसा कहा जाता है कि स्नान करने के बाद शरीर की नकारात्मक उर्जा पानी के साथ बह जाती है। इसलिए अगर सड़क पर किसी के स्नान का पानी दिखे तो उससे दूर होकर निकल जाएँ।

 

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular