Homeअध्यात्मअगर गृह कलेश से हैं परेशान तो करें यह उपाए, जल्द मिलेगा...

अगर गृह कलेश से हैं परेशान तो करें यह उपाए, जल्द मिलेगा छुटकारा !

शास्त्रों के अनुसार जिस घर में क्लेश होता है, वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता। वैसे तो हर व्यक्ति को अपने गृहस्थ जीवन में सुख और शांति पसंद होती है।और यही खुशहाली व्यक्ति को जीवन में उन्नति कराती है। परिवार में हो रही कलह यानी की क्लेश से व्यक्ति का जीवन कठिनाइयों से घिर जाता है। और इसी गृह क्लेश से बचने या उसे कम करने के लिए लोग अक्सर ज्योतिष के चक्कर काटते हैं। यहाँ हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपका जीवन में हो रहा क्लेश दूर होगा और जिंदगी सुखमय और खुशहाल होगी :


1 सोने की तरीका
आपके सोने की दिशा भी गृह कलह में काफी अहम भूमिका निभाती है। गृह कलह से मुक्ति के लिए रात को सोते समय पूरब की ओर सिर रखकर सोए। इससे आपको तनाव से राहत मिलेगी साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

2 बजरंगबली की पूजा
संकट मोचन कहे जाने वाले हनुमान जी की नियमित रूप से उपासना आपको सभी प्रकार के संकट और गृह कलह से दूर रखती है। कोई महिला गृह कलह से जूझ रही हैं तो भोजपत्र पर लाल कलम से पति का नाम लिखकर तथा ‘हं हनुमंते नम:’ का 21 बार उच्चारण करते हुए उस पत्र को घर के किसी कोने में रख दें। साथ ही 11 मंगलवार नियमित रूप से हनुमान मंदिर में चोला एवं सिंदूर चढाएं जिससे परेशानियों से राहत मिलेगी।

 

3 जल चढ़ाएं
रोज सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर मंदिर या घर पर शिवलिंग के सामने बैठकर शिव की उपासना करें। आप ‘ऊँ नम: सम्भवाय च मयो भवाय च नम:। शंकराय च नम: शिवाय च शिवतराय च:।।’ मंत्र का 108 बार उच्चारण करके जलाभिषेक करें। ऐसा नियमित करने से पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

 

4 गणेश पूजा
यदि किसी घर में पति-पत्नी या बाप-बेटे के बीच कलह है या कोई विवाद चल रहा है तो इसमें गणेश जी की पूजा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए प्रतिदिन नुक्ति के लड्डू का भोग लगाकर श्री गणेश जी और शक्ति जी की उपासना और अर्चना करे।

 

5 चीटियों को भोजन कराएं
अक्सर चीटियों के बिल के पास शक्कर या आटा व चीनी मिलाकर डालने से गृहस्थ की समस्याओं का निवारण होता है। ऐसा नियमित 40 दिन तक करें। ध्यान रखें कि ये प्रक्रिया निरंतर रहे, कोई गैप न हो।

 

6 गोमती चक्र
लगातार पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ रहा हो तो तीन गोमती चक्र लेकर घर के दक्षिण में हलूं बलजाद कहकर फेंकने से तनाव दूर होगा। साथ ही पांच गोमती चक्र को लाल सिंदूर की डिब्बी में घर के अंदर श्रृंगार या पूजा के स्थान में रखने से दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular