Homeअध्यात्मअगर आप भी पूजा करते वक्त जलाते हैं दीपक तो जरूर पढ़िये...

अगर आप भी पूजा करते वक्त जलाते हैं दीपक तो जरूर पढ़िये ये खबर, होगा चमत्कारिक लाभ!

दीपक जलाते समय रखें ध्यान: हिन्दू धर्म में सदियों से पूजा पाठ करने की परंपरा चली आ रही है, जिसके कुछ नियम भी बनाये गये हैं, जिसका पालन करने से चमत्कारिक लाभ मिलता है. लेकिन कुछ लोगों को इसकी जानकारी ही नही है, जिसकी वजह से  लाभ से वंचित रह जाते हैं।

बता दें कि पूजा के बाद आरती करना सबसे ज्यादा फलदायी होता है। बिना आरती के पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आरती के महत्व को समझते हुए दीपक तैयार करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको पूजा का पूरा फल मिल सके।

दीपक जलाते समय ध्यान रखें :

1.पूजा करते वक्त कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए, वरना आपको फल की जगह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

2.पूजा के दौरान दीपक किसी भी हालत में नहीं बुझना चाहिए, ऐसा होने पर पूजा अधूरी तो रहती ही है, साथ ही में भगवान नाराज हो जाते हैं।

3.पूजा में घी का दीपक अपने बाएं हाथ की तरफ जलाएं तो तेल का दीपक दाएं तरफ की जलाना चाहिए, ऐसा करने से आपको पूरा फल मिलेगा।

4.बता दें कि अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो सिर्फ रूई की सफेद बत्ती का ही यूज करें और अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो आपको लाल धागे की बत्ती जलानी चाहिए।

5.दीपक को हमेशा भगवान की मूर्ति या प्रतिमा के ठीक सामने ही जलाना चाहिए, कभी कभी हम इधर उधर रख देते हैं, जोकि सही तरीका नहीं है, ऐसा करने से भगवान क्रोधित हो सकते हैं।

पूजा में दीपक जलाने के लाभ :

1.दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ ही घर का वातावरण संतुलित रहता है।

2.शाम को दीपक जलाने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है, इसीलिए हर शाम को दीपक जलाना चाहिए।

3. दीपक अंधकार को मिटाकर घर में रोशनी देता है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular