Homeराज्यउत्तराखण्डअगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यहां चले...

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यहां चले आइए, 650 पदों पर नामी कंपनियों में सीधे इंटरव्यू से होंगी भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…..

देहरादून- अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी ये तलाश अब पूरी हो सकती है। देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से छह सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान ने बताया कि सर्वे चौक के पास स्थित मॉडल करियर सेंटर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला शुरू होगा। उन्होंने बताया कि करीब 650 पदों पर भर्तियां होनी हैं। कंपनियों को सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, डिलिवरी ब्वॉय, सेल्स एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, एग्जीक्यूटिव अफसर, ऑपरेटर असिस्टेंट पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छह सितंबर सुबह 10 बजे से पहले अपना नाम क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में लिखवाना होगा। इसके अलावा भारत सरकार की वेबसाइट www.nsc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं। छह सितंबर को सुबह 11 बजे से इंटरव्यू शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो, आईडी प्रूफ लेकर आना अनिवार्य है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular