अगर आपकी हथेली में है इनमे से कोई एक भी निशान तो आप है बहुत भाग्यशाली. जानिए!

0
2556

सिर्फ कुंडली में ही नहीं हथेली देखकर भी जान सकते हैं कि आप राजयोग लेकर पैदा हुए हैं या नहीं । जानकारों के अनुसार हथेली पर रेखाओं के अलावा कई तरह के निशान और आकृतियां बनती है। जिसमे से कुछ निशान बहुत शुभ माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे शुभ निशान के बारे में जो आपके जीवन के बारे में बताते है।

स्वस्तिक– हिन्दू धर्म में स्वस्तिक का चिन्ह बहुत ही शुभ माना जाता है। जिसकी हथेली में स्वस्तिक का निशान होता है वह बहुत ही किस्मतवाला और भाग्यशाली होता है साथ ही समाज में उसका हमेशा मान-सम्मान बना रहता है।
रथ– रथ का निशान राजा शाही जीवन का संकेत देता है लेकिन रथ का निशान बहुत ही कम लोगो के हाथ में बना होता है।जिनके हाथ में यह निशान बना हुआ होता है उनका जीवन किसी राजा के जीवन से कम नहीं होता।
त्रिशूल– रथ की तरह त्रिशूल का निशान भी बहुत ही कम लोगों के हाथ में होता है। त्रिशूल का निशान होने से व्यक्ति बहुत ही जादा भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
मछली – जानकारों के अनुसार हाथ में मछली का निशान भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि जीवन रेखा पर मछली का निशान हो तो व्यक्ति की आयु बहुत लम्बी होती है। साथ ही लम्बे समय तक अपने जीवनसाथी का साथ निभाते हैं।
विष्णु चिन्ह– यह चिन्ह भगवान विष्णु का चिन्ह माना जाता है। विष्णु का चिन्ह  V आकार में होता है। जिसकी हथेली में यह चिन्ह होता है उसपर भगवान विष्णु विशेष कृपा होती है और उन लोगो को हर काम में सफलता मिलती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here