Homeअध्यात्मअगर आपकी राशी है ये तो आज होने वाली है आपके घर...

अगर आपकी राशी है ये तो आज होने वाली है आपके घर में धन की वर्षा, जानिए!

मेष (Aries) : आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शारीरिक सुख मिलेगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशने को मिलेंगी। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे।

वृषभ (Taurus):   आज  बिजनेस के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी करेंगे। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे।

मिथुन (Gemini)  : आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएँ। आपके प्यार के जीवन में सुधार की संभावना है।

कर्क (Cancer) : आज पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। आप खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकते हैं। धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है।

सिंह (Leo)  : आज आप भावनाओं में बह सकते हैं। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े।

कन्या (Virgo)  :  आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपके परिवार के लोग आप से खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। नई योजना बनेगी। आप खुद पर नियंत्रण रखे।

तुला (Libra) : आज आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है कुछ गलत निर्णय नहीं ले पायेंगे। आज किसी काम के लिए योजना बना रहे हैं तो बेहद शुभ रहेगा। सामूहिक कार्यों मे सबकी सलाह से लिया फैसला लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपके दृढ़ मनोबल और भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती हैं। बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप खुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपका तल्ख रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

धनु (Sagittarius)  : आज आपको अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है, सोच समझकर खर्च करें। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जाएगा। आपके नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण भी बन सकते हैं। आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा।

मकर (Capricorn)  : आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा।

कुंभ (Aquarius)  :  आज आपके अच्छे कामो के कारण आपको बड़ा पद मिल सकता है। आध्यात्मिकता और ईश्वरीय शक्ति सहायक सिद्ध होगी। किसी कारण आपके परिजनों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने के संयोग बन सकते है। व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक सकारात्मक उर्जा के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी।

मीन (Pisces)  :  आज व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। धन का सामान्य लाभ मिलेगा। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular