
मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन को नकारात्मक विचारों से निकाल सकारात्मक विचारों की ओर केन्द्रित करें। धैर्य बनाए रखें। कार्यों में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें।
वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : आज आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। बेहतर होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आसपास के लोग और परिवार वाले आपकी मदद करेंगे।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : आज आपको बिजनेस के सौदों में सफलता मिलेगी। समय रहते जरूरी कार्यों को करें। माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। काम करने और काम निकालने के लिए अपना व्यवहार संतुलित रखने का प्रयास करे।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : आज संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपका व्यवहार आज याद रखने योग्य होगा। करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे।
वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : आज योजनाबद्ध होकर कार्य करें तो काम अवश्य निपटेंगे। यात्रा और भ्रमण न सिर्फ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निविध्न कार्य संपन्न होंगे, व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। आप निरंतर मेहनत और प्रयास से उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं। नए लोगों से संपर्क से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफल होंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। चल अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेंगी। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। स्वभाव थोड़ा उग्र रहेगा किसी के भरोसे पर कोई काम न करें।





