Homeराज्यउत्तर प्रदेशअखिलेश का पीएम पर निशाना कहा- मन की बात करना छोड़ दें...

अखिलेश का पीएम पर निशाना कहा- मन की बात करना छोड़ दें और काम की बात करना शुरू करें!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है.

अखिलेश ने कहा, पीएम मोदी सिर्फ रेडियो पर मन की बात करते हैं, लेकिन वाराणसी की जनता पीएम मोदी की बात को बिलकुल समझ नहीं पाई. उन्होंने कहा, पीएम मोदी मन की बात करना छोड़ दें और काम की बात करना शुरू करें.

अखिलेश ने कहा, बीजेपी को उत्तर प्रदेश में विकास की नहीं बल्कि कब्रिस्तान-श्मशान पर बहस करनी है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमने पूरे यूपी में सड़कों का निर्माण कराया है. अगर पीएम उन सड़कों पर चल लें तो वह समाजवादी पार्टी को ही वोट देंगे.’’

अखिलेश ने कहा, ‘’पीएम मोदी कहते हैं कि हमने बिजली में भी भेदभाव किया है बल्कि हमने तो रमज़ान पर उतनी बिजली नहीं दी जितनी दिवाली पर दी है. पीएम मोदी ने अब बिजली को हिंदू-मुस्लिम में बांट दिया है.’’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular