
देहरादून। जिलाधिकारी पौड़ी अंत्योदय योजना को अंजाम तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, इसका प्रमाण सुशील कुमार के सहयोगियों द्वारा दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लोगों को रोजगार से जोड़ना है। उत्तराखंड में पॉलिथीन पर प्रतिबंध होने के कारण यहां झोला सिलाई का काम काफी अच्छा हो सकता है। जिनके माध्यम से अच्छा-खासा रोजगार मिल सकता है।
इन दिनों पौड़ी जनपद में कई प्रमुख मेले संचालित हो रहे हैं। जिनमें नीलकंठ महादेव का मेला इन दिनों काफी चरम पर है। कांवड़ और श्रावण मास के कारण इस मेले का विशेष महत्व है। मेले में पॉलीथीन का प्रयोग कम हो, जिसके लिए कपड़े यह झोले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे ही आयोजनों के माध्यम से जिलाधिकारी के निर्देश पर लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यमकेश्वर ब्लाक में ऐसे ही आयोजनों में अधिकारियों ने भाग लिया और लोगों को प्रशिक्षित किया ताकि वह अच्छी आजीविका कमा सके। जहां यह जिलाधिकारी की यह विशेष पहल है। वहीं व्यापार सभा की भी इसमें विशेष सहभागिता है। स्वच्छता समिति के सहयोग से ब्लाक यमकेश्वर में चल रहे इस आयोजन से सैकड़ों लोगों को जोड़ा गया है।
विकासखंड यमकेश्वर के तहत नीलकंठ महादेव के मेले के लिए आयोजित यह कार्यक्रम काफी सुर्खियों में है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है तथा पॉलीथीन का प्रयोग भी कम हो रहा है।



