Homeराज्यउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका प्रदेश सरकार...

अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला।

पौड़ी – जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी ने शनिवार को कलक्ट्रेट के समीप प्रदेश सरकार का पुतला दहन करके जमकर विरोध किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस आशा मनोरमा ने कहा कि यमकेश्वर की विधायक रेणु बिष्ट जो भूमिका का वहां संदेह पूर्ण है।

सबूतों को मिटाने के लिए रात को बुलडोजर चलाया गया, साथ ही पहाड़ की बेटी के साथ हुए अपराध के बाद उनके द्वारा सकारात्मक रवैया नही अपना गया। उन्हें शर्म आनी चाहिए और ऐसे लोगो को उत्तराखंड में रहने का ही अधिकार नही है।

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि जिस तरह से सीएम ने गुपचुप तरीके से अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात करके जताना चाहते हैं कि वह सबसे बड़े हितेषी हैं।

उन्होंने कहा कि यदि वह सबसे बड़े हितेषी है तो मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और उसके परिवार को भी हिरासत में लिया जाय ताकि वह जांच को प्रभावित न करे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular