Thursday, March 5, 2026
Home उत्तराखण्ड नैनीताल नैनीताल हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायधीश ने शपथ ली

नैनीताल हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायधीश ने शपथ ली

26_09_2016-26sepjusticerajivनैनीताल: हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायधीश राजीव शर्मा ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ ने जस्टिस शर्मा को शपथ दिलाई। गणमान्य नागरिकों से खचाखच भरे सभागार में न्यायधीश शर्मा ने ठीक सवा दस बजे शपथ ली। इससे पहले रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त द्वारा विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से न्यायधीश राजीव शर्मा को नैनीताल हाई कोर्ट भेजने संबंधी अधिसूचना तथा राज्यपाल डॉ केके पॉल द्वारा शपथ के लिए मुख्य न्यायाधीश को अधिकृत किये जाने संबंधी राजाज्ञा पढ़ी। शपथ के बाद न्यायधीश शर्मा को मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य न्यायाधीश के अलावा न्यायिक अधिकार, अधिवक्ताओं, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी। इस दौरान जस्टिस आलोक सिंह, जस्टिस सुधांशु धुलिया, जस्टिस सर्वेश गुप्ता, जस्टिस यूसी ध्यानी आदि मौजूद थे। अब हाई कोर्ट में न्ययाधीशो की संख्या सात हो गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2