Homeब्रेकिंग न्यूज़भाजपा के इन दिग्गजों पर चलेगा बाबरी मस्जिद गिराने पर चलेगा केस

भाजपा के इन दिग्गजों पर चलेगा बाबरी मस्जिद गिराने पर चलेगा केस

सुप्रीम कोर्ट ने  आज विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बड़ा फैसला सुनते हुए कहा कि 13 लोगों पर इस मामले में केस चलेगा, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत 10 लोगों पर आपराधिक साजिश का मुकदमा चलेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्‍याण सिंह के खिलाफ फिलहाल कोई केस नहीं चलेगा। कल्‍याण सिंह पर मुकदमा इसलिए नहीं चलेगा क्योंकि वह इस समय  गवर्नर के पद पर हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल उन पर मुकदमा चलाने का आदेश नहीं दिया है।

6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिराए जाने के दो मामलों पर ट्रायल चल रहा है। बात ये है कि नेताओं को आरोपमुक्त करने के 2001 के फैसले को सीबीआई ने तो सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं दी थी, लेकिन तीसरे पक्षकार असलम भूरे ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में इसके बाद भूरे की पुनर्विचार और क्यूरेटिव याचिका भी खारिज हो गई थी। इस तरह वह आदेश अंतिम और बाध्यकारी हो चुका है। सीबीआइ ने इस मामले में 20 मई 2010 के आदेश को चुनौती दी है जिसमें हाईकोर्ट ने 2001 के फैसले पर मुहर लगा दी थी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular