Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री से मिला हंस फाउंडेशन का प्रतिनिधिमण्डल

मुख्यमंत्री से मिला हंस फाउंडेशन का प्रतिनिधिमण्डल

मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर फाउंडेशन द्वारा सतपुली में संचालित अस्पताल व हरिद्वार के बहादराबाद में संचालित नेत्र चिकित्सालय के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने ट्रस्ट द्वारा संचालित उपरोक्त दोनों अस्पतालों में प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार हंस फाउंडेशन को हर सम्भव सहयोग करेगी।

सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन पर्वतीय व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा कैम्पों के आयोजन के लिए राज्य सरकार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उपयोग कर सकती है।

सतपुली स्थित अस्पताल में अधिक जलापूर्ति की आवश्यकता बताए जाने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular