मुंबई – यह रोमांचक फाइनल मैच आज यानी शनिवार, 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में टॉप पर पहुंचकर फाइनल में अपनी जगह बनाई, जबकि मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। दिल्ली की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग कर रही हैं, जबकि मुंबई की कमान भारतीय स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के पास है।
दिल्ली कैपिटल्स का पहला टाइटल जीतने का सपना
WPL के तीसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन अब तक वह एक भी ट्रॉफी जीतने में असफल रही है। पहले सीजन में मुंबई ने उसे हराया था, जबकि दूसरे सीजन में बैंगलोर ने दिल्ली को मात दी थी। हालांकि, इस सीजन में दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, और फाइनल में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने की पूरी उम्मीद है।
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करने वाली हो सकती है, और धीमे गेंदबाजों को भी फायदा मिल सकता है। यहां पर रात के समय ओस पड़ती है, लेकिन इस सीजन में अब तक हुए तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इससे यह स्पष्ट है कि टॉस के बाद कप्तान का निर्णय मैच का रुख बदल सकता है। फाइनल में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के कप्तान क्या निर्णय लेते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस हेड-टू-हेड
WPL में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सात में से चार मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को तीन मैचों में जीत मिली है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है, जिसमें मुंबई ने दिल्ली को सात विकेट से हराया था।
टीम स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड:
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड:
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी
#WPL2025 #DelhiCapitals #MumbaiIndians #WPLFinal #MegLanning #HarmanpreetKaur #BrabourneStadium #Cricket #WomensCricket #WPL