Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम अलर्ट: उत्तराखंड में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी , ...

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी , इन जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना , पढ़िए …

देहरादून:  प्रदेशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 26 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

खासकर पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे भूस्खलन और सड़क अवरोध की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular