Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड विकासनगर: कालसी-चकराता रोड पर कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 1...

विकासनगर: कालसी-चकराता रोड पर कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 1 गंभीर घायल !

देहरादून : उत्तराखंड के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर स्थित जजरेड खड्ड के पास बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई

इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला और उप जिला अस्पताल विकासनगर पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

थाना कालसी प्रभारी दीपक धारीवाल ने हादसे की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और शवों को निकालने का काम भी रेस्क्यू टीम द्वारा किया जा रहा है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2