Homeराज्यउत्तर प्रदेशVIDEO : यूपी में भीड़ ने महिला संग घूम रहे युवक को...

VIDEO : यूपी में भीड़ ने महिला संग घूम रहे युवक को पुलिस के सामने किया गंजा

उत्तर प्रदेश में ‘एंटी रोमियो दलों’ की कार्रवाई को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच शाहजहांपुर जिले में एक महिला के साथ घूम रहे युवक को भीड़ ने सरेआम पकड़कर उसके सिर पर उस्तरा चलाकर उसे गंजा कर दिया.  हैरानी की बात यह है कि उस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस के इस प्रकरण में तमाशबीन बने रहने को एसपी ने गंभीरता से लिया है। यह घटना 22 मार्च की बताई जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular