Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड नैनीताल के खनस्यू झड़गाँव में वाहन दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, सीएम...

नैनीताल के खनस्यू झड़गाँव में वाहन दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, सीएम धामी ने दुर्घटना की जाँच के दिए निर्देश।

देहरादून – हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही मैक्स झड़गाँव के पास बुधवार की शाम 6.30 बजे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेनैनीताल जनपद के खनस्यू झड़गाँव के निकट टैक्सी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 6 लोगों के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और चिकित्सकों की टीमें राहत कार्यों में जुटी है। घायलों को उपचार हेतु नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। प्रशासन को इस दुर्घटना की जाँच और यातायात नियमों का सख़्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2