Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसिलेंडर ने पकड़ी आग, 7 लोग घायल

सिलेंडर ने पकड़ी आग, 7 लोग घायल

dhamakaविज़न 2020 न्यूज: उत्तरकाशी के बाड़ागड्डी क्षेत्र के मुस्टिकसौड़ में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। समय रहते दमकल कर्मी सिलेंडर की आग पर काबू नहीं पाते तो सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। सिलेंडर की आग से सात लोग  झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मुस्टिकसौड़ में ढाबा मालिक धर्म सिंह गुसाईं ने मंगलवार सुबह ही गैस एजेंसी की सप्लाई से सिलेंडर लिया था। सिलेंडर लीक हो रहा था, इस बीच ढाबे में बैठे एक शख्स ने माचिस जलाकर सिलेंडर की लीकेज पता करने की कोशिश की, जिससे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इससे ढाबे में आग फैल गई और ढाबा मालिक, गैस एजेंसी कर्मचारी के साथ ही पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर फायर सर्विस और पुलिस मौके पर पहुंची। सिलेंडर के आग पकड़ने पर आसपास के लोगों ने भी भागकर जान बचाई। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular