Wednesday, March 11, 2026
Home उत्तराखण्ड उत्तरकाशी उत्तरकाशी: आसमानी आफत ने बढ़ाई मुश्किलें, दुकानों में घुसा गदेरों का पानी

उत्तरकाशी: आसमानी आफत ने बढ़ाई मुश्किलें, दुकानों में घुसा गदेरों का पानी

gaderaविजन 2020 न्यूज:  उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे तिलगाड गदेरा उफान पर है। बेकाबू गदेरे का पानी हर्षिल जाने वाले पुल को भी अपने चपेट में लेकर पानी सेना के बीआईपी हट्स, आई वेक्स, मोटर टी कैंप की ओर पहुंच गया। सेना और हर्षिल बाजार के लोग मौके पर पहुंच कर सेना के कैंप की ओर आने वाले पानी के बहाव को मोड़ने की कोशिश करने में जुटे रहे। देर शाम तक तिलगाड का उफान कम नहीं हो पाया था। यमुनोत्री हाईवे दिनभर फूलचट्टी तथा असनोल गाड में बंद रहा। यहां शाम छह बजे ही यहां यातायात शुरू हो पाया। उधर बृहस्पतिवार को लगातार बारिश के चलते नौगांव के गदेरे में भी उफान आ गया, गदेरे का पानी लोगों की दुकानों में घुस गया। जिससे भारी नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2