Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीअज्ञात बीमारी से डरा यह गांव, अब तक हो चुकी है दो...

अज्ञात बीमारी से डरा यह गांव, अब तक हो चुकी है दो की मौत

UTTARउत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती लिवाड़ी गांव में अज्ञात बीमारी से दो बालिकाओं की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक बच्चे इसकी चपेट में है। लगातार फैल रही बीमारी के बीच मौतें होने से क्षेत्र में दहशत है। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक लिवाड़ी गांव में 13 और 14 साल की तीन बच्चियों की मौत हो चुकी है। यह बीमारी एक साल से 15 साल के बच्चों में फैल रही है। आंखों में खुजली, जलन, गले में सूजन आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक अभी तक क्षेत्र में कोई टीम नहीं आई है। जबकि ग्रामीण बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular