Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: नंबर देने से इनकार किया तो युवक ने युवती को किया...

उत्तराखंड: नंबर देने से इनकार किया तो युवक ने युवती को किया लहूलुहान

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की मोदीपुरम कॉलोनी में एक युवती से मारपीट और हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मोबाइल नंबर मांगने पर युवती के इनकार से नाराज़ होकर पहले उससे गाली-गलौज की…फिर मारपीट करते हुए तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया…जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना 16 सितंबर की है। पीड़िता अंजली कुमारी घर के बाहर गेट पर अपने बच्चे के साथ बैठी थी…तभी मोहल्ले में रहने वाला संजू नामक युवक वहां पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब अंजली ने नंबर देने से इनकार किया, तो संजू ने अचानक मारपीट शुरू कर दी और जेब से तमंचा निकालकर उसकी बट से सिर पर वार कर दिया। हमले में युवती का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप थाने में शिकायत दी…जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

थानाध्यक्ष मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घायल युवती का प्राथमिक उपचार किया गया है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular