Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आर्थिक संकट से जूझ रहा उत्तराखंड परिवहन निगम, अधिकारियों और कर्मचारियों की...

आर्थिक संकट से जूझ रहा उत्तराखंड परिवहन निगम, अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

देहरादून: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने मंगलवार को इस बाबत सभी मंडलीय प्रबंधकों व अधिकारियों को पत्र जारी किया।

क्रांति सिंह ने बताया कि पिछले महीनों में भारी बारिश आपदा और मार्ग बंद होने जैसी समस्याओं के कारण बस संचालन प्रभावित हुआ है…जिससे निगम की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है। इसके कारण कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा है, साथ ही मार्च के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयक भी भुगतान लंबित हैं।

उन्होंने कहा कि अब पीक सीजन शुरू हो चुका है और आने वाले दशहरा-दीवाली त्योहारों में रोडवेज बस स्टेशनों व मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है…जिससे निगम की आय में सुधार होगा। इसलिए अपरिहार्य कारणों को छोड़कर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

निगम प्रबंधन का मानना है कि सभी मिलकर काम करेंगे तभी वेतन भुगतान जैसी कठिनाइयों से उबरना संभव होगा। सभी कर्मचारियों से पूर्ण योगदान देने की अपेक्षा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2