Tuesday, March 10, 2026
Home big news विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू, पक्ष-विपक्ष के...

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू, पक्ष-विपक्ष के विधायक पूछ रहे अपने प्रश्न

चमोली : उत्तराखंड बजट सत्र 2026 के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन में प्रश्नकाल चल रहा है। पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने प्रश्न पूछ रहे हैं।

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही विपक्षी दलों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा कराने की मांग उठाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 58 के तहत विपक्ष की मांग पर विचार करने और उसे सुनने का आश्वासन दिया।

पक्ष-विपक्ष के विधायकों के 600 प्रश्न मिले 

बता दें कि प्रश्नकाल में पूछने के लिए विधायकों के कुल 600 प्रश्न मिले हैं। इसके साथ ही आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सदन के पटल पर कई महत्वपूर्ण अध्यादेश प्रस्तुत करेंगे। इनमें उत्तराखण्ड दुकान एवं स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन अध्यादेश, 2025 और उत्तराखण्ड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश, 2025 शामिल हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को भी सदन के समक्ष रखेंगे। साथ ही उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को भी विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिस पर आगे चर्चा की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2