Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीरोज के झगड़े से तंग आकर महिला ने की पति की हत्या

रोज के झगड़े से तंग आकर महिला ने की पति की हत्या

HATYAविज़न 2020 न्यूज: उत्तरकाशी के पुरोला नागराज मंदिर वार्ड में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले का सच सामने आ गया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। पुलिस पूछताछ में युवक की पत्नी ने गला दबाकर पति की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति नशेड़ी था और रोजाना रात को झगड़ा करता था। झगड़े के दौरान गला दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद उसे टिहरी जेल भेज दिया है। बता दें कि पिछले दिनों पुरोला नगर के नागराज वार्ड में जितेंद्र (27) पुत्र मंगल मोहन संदिग्ध परिस्थितियों में घर के एक कमरे में मृत मिला था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular