Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड वनाग्नि से हुए नुक्सान का जायजा लेने टिहरी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र...

वनाग्नि से हुए नुक्सान का जायजा लेने टिहरी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, स्थानीय ग्रामीणों और फायर वाचरों से की बातचीत।

टिहरी गढ़वाल – उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गुरुवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव टिहरी पहुंचे। उन्होंने नरेंद्रनगर और टिहरी वन प्रभाग क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों और फायर वाचरों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता से ही जंगलों को बचाया जा सकता है।

टिहरी दौरे के दौरान केंद्रीय वन मंत्री ने जंगलों को आग से हुए नुकसान की जानकारी लेने के बाद बेमुंडा, हिंडोलाखाल और बादशाहीथौल में लगाई गई नर्सरी भी देखी।

उन्होंने वन अधिकारियों को चौड़ी पत्ती वाले और स्थानीय प्रजाति के अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2