Homeराज्यउत्तराखण्डअल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे को जूना अखाड़ा से...

अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे को जूना अखाड़ा से किया गया बर्खास्त, पिछले दिनों दी गई थी दीक्षा

हरिद्वार – अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अखाड़े से बर्खास्त कर दिया है। हाल ही में कुछ संतों ने पांडे को दीक्षा देते हुए विभिन्न मठों की जिम्मेदारी सौंप दी थी, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ था।

इस मामले के तूल पकड़ने पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हरि गिरि महाराज ने एक जांच कमेटी गठित की थी। रिपोर्ट के अनुसार, पीपी को जूना अखाड़े के कुछ संतों ने जेल में सन्यास की दीक्षा दी थी, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था।

जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने दशहरा तक जांच पूरी करने का समय लिया था। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में श्रीमहंत हरिगिरी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद प्रकाश पांडे को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जेल में पीपी को दीक्षा देने वाले संत फर्जी थे और केवल दशनामी कुछ संत इस मामले में शामिल थे।

हरिगिरी ने संतों की भूमिका के सवाल पर कहा कि फिलहाल पीपी को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है और इस मामले की विस्तृत जांच जारी रहेगी।

#Almora #Jail #Underworlddon #PrakashPandey #JunaAkhada #Inquiry #committee #Dixa #initiation #HariGiriMaharaj #PremGiri #Haridwar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular