Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चंपावत में बड़ा सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से दो की...

चंपावत में बड़ा सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से दो की मौके पर ही मौत

champawat accident

चंपावत में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां डूंगरा बोरा से लोहाघाट को आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

चंपावत में खाई में कार गिरने से दो की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत क्षेत्र डूंगरा बोरा में हुआ है। यहां मंगवार को करीब नौ बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए खुद रेस्क्यू कार्य शुरू किया। जिस से एक घायल को बचाया जा सका।

घटना के बाद इलाके में पसरा मातम 

हादसे की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीयों की मदद से रेस्क्यू कार्य पूरा किया। पुलिस ने दोनों शवों को खाई से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र फकीर राम निवासी डूंगरा बोरा और मनीषा उम्र 22 वर्ष पुत्री हजारी राम की मौके पर मौत हो गई है। जबकि विक्रम राम उम्र 24 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2