Homeउत्तराखण्डचमोलीयहां पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो लोगों की मौके पर...

यहां पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत

accident in chamoli

चमोली जिले के गोपेश्वर नए बस अड्डे के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बाइक की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चमोली में पिकअप से टकराई बाइक

चमोली के गोपेश्वर बस अड्डे के पास एक बाइक कि पिकअप से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ दोपहिया वाहन घिनघरान की ओर जा रहा था।

हादसे में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल 

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहन सवार सभी लोग रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे। तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular