Homeराज्यउत्तराखण्डहेमवती नंदन बहुगुणा की 106वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा , सीएम धामी...

हेमवती नंदन बहुगुणा की 106वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा , सीएम धामी ने किया माल्यार्पण….

देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 106वीं जयंती के अवसर पर आज राजपुर रोड स्थित एमडीडीए परिसर में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा, “हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने अपने जीवन में अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन अत्यंत संघर्षमय रहा, लेकिन वे हमेशा हिमालय की तरह अडिग और संकल्पबद्ध बने रहे। वे समाज और राष्ट्र के लिए जीवन भर समर्पित रहे। आज हम सभी प्रदेशवासी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।”

इस अवसर पर स्व. बहुगुणा के पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा, “यह किसी भी जनसेवक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है कि जब वह इस दुनिया में न हो, तब भी लोग उन्हें याद रखें। मैं मुख्यमंत्री और तमाम भाजपा नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने आज उन्हें याद किया। यह हमारे परिवार और विशेषकर मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो राष्ट्र और समाज को समर्पित रहा।”

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्व. बहुगुणा के योगदान को याद किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular