पिथौरागढ़ में बलुवाकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर व बोलेरो की टक्कर, चार घायल

पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट क्षेत्र में शुक्रवार को नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिथौरागढ़ में बलुवाकोट में दर्दनाक सड़क हादसा

पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट क्षेत्र में शुक्रवार को नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

स्विफ्ट डिजायर व बोलेरो की टक्कर, चार घायल

मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर (UK04 AE 0164) हल्द्वानी की गाड़ी है। जिसमें केवल वाहन चालक सवार था। वहीं बोलेरो (UK18 A 1521) में तीन से चार लोग बैठे हुए थे। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बलुवाकोट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

मौके पर ASI पूरन सिंह धामी, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह बिष्ट और चालक सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here