Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो,...

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, तीन घायल।

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब पांच बजे की है। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे। तिलवाड़ा, रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2