Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सरकार ने इन...

चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सरकार ने इन जिलों में की मजिस्ट्रेट और सीओ की तैनाती।

देहरादून – लगातार बढ़ रहे पंजीकरण के बीच चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सरकार ने तीन जिलों में तीन मजिस्ट्रेट और एक सीओ की तैनाती कर दी है। ये भी तय किया गया है कि बुधवार व बृहस्पतिवार को ऑफलाइन पंजीकरण नहीं किए जाएंगे। साथ ही हर जिले में सौ-सौ होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कुमार व उनकी मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती के आदेश भी गढ़वाल आयुक्त के स्तर से जारी कर दिए गए हैं।

इनको जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य का आवंटन करेंगे। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे।

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि बैठक में प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होमगार्ड भी दिए जाएंगे एवं उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular